छत्तीसगढ़

प्रतिमा स्थापना कार्य के दौरान डॉ. बी. आर. अम्बेडकर चौक में बौद्ध समाज के पदाधिकारियों, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर, अधिकारियों की उपस्थिति रही

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 21 फुट ऊँची काँस्य प्रतिमा निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोन क्रमांक 4 क्षेत्र के अंतर्गत विगत रात्रि लगभग 1 बजे क्रेन मशीनों की सहायता से डॉ बी. आर. अम्बेडकर चौक में सादर ससम्मान स्थापित की गयी

रायपुर – भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 21:फुट ऊँची काँस्य प्रतिमा क्रेन मशीनों की सहायता से निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत विगत रात्रि लगभग 1 बजे डॉ बी. आर. अम्बेडकर चौक पर सादर ससम्मान स्थापित की गयी. प्रतिमा स्थापना के दौरान डॉ. बी. आर. अम्बेडकर चौक पर बौद्ध समाज के पदाधिकारियों और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उपअभियंता सुश्री राखी देवांगन की उपस्थिति रही.

Back to top button