मध्यप्रदेश
Petrol Diesel Price Today: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, फटाफट चेक करें अपने शहर के नए रेट

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज शनिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में प्रात 10:30 बजे से मेगा लीगल आउटरीच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि इस मेगा शिविर की मुख्य थीम मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजनों पर केन्द्रित होगी। शिविर में जिले के राजस्व विभाग, पुलिस, सामाजिक न्याय विभाग, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे और दिव्यांगजनों एवं नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे।

