छत्तीसगढ़

जन – जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश अनुपम गार्डन की सफाई श्रमदान से करके दिया गया

महावीर पार्क अनुपम गार्डन में मौलश्री, नीम आदि भिन्न छायादार प्रजाति के पौधों का सुव्यवस्थित रोपण पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू ने एनजीओ हार्टफुलनेस के पदाधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों, आमजनों सहित किया

रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग के किनारे नगर निगम रायपुर के महावीर पार्क अनुपम गार्डन में एनजीओ हार्टफुलनेस के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू की विशेष उपस्थिति और सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. विनितधर शर्मा, नगर निगम कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, हार्टीकल्चरिस्ट श्री निशांत कश्यप , नगर निगम जोन 4 उद्यान विभाग कर्मचारियों, पर्यावरण प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में मौलश्री, नीम आदि भिन्न छायादार प्रजाति के पौधोँ का रोपण समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किया गया.
एनजीओ हार्टफुलनेस के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, पर्यावरण प्रेमियों, आमजनों द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 उद्यान विभाग, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ मिलकर नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू की अगुवाई में नगर निगम रायपुर के महावीर पार्क अनुपम गार्डन की श्रमदान से सफाई करते हुए जन – जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.

Back to top button