RADA
छत्तीसगढ़

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम सामान्य सभा के पूर्व भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदों की बैठक लेकर सभा संचालन हेतु सहयोग माँगा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सत्ता पक्ष भाजपा की बैठक में महापौर मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति रही

सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष, निर्दलीय पार्षदों ने सभापति को सभा का अच्छा संचालन करने सहयोग देने का दिया आश्वासन

पार्षदगण एक – दूसरे पर व्यक्तिगत टीका -टिप्पणी ना करें, व्यक्तिगत आरोप लगने पर पार्षद उसका जवाब ना दें, इसके जवाब हेतु महापौर एवं सम्बंधित विभाग के अध्यक्ष सक्षम हैँ- सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने पार्षदगणों को दिया सुझाव

रायपुर –आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभापति कक्ष में नगर निगम सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी, प्रतिपक्ष कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदों की पृथक – पृथक बैठक लेकर उनसे नगर निगम रायपुर की दिनांक 30 मार्च को प्रातः 11 बजे आहुत सामान्य सभा की बैठक के अच्छी तरह संचालन करने हेतु सहयोग माँगा.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदों को सुझाव दिया कि वे सामान्य सभा में एक – दूसरे पर व्यक्तिगत टीका – टिप्पणी ना करें और व्यक्तिगत आरोप लगने पर पार्षद उसका जवाब ना दें. ऐसे में जवाब देने हेतु महापौर और सम्बंधित विभाग के अध्यक्ष सक्षम हैँ. पार्षदगण नगर हित में खुलकर चर्चा सामान्य सभा में करें, किन्तु समय बर्बाद ना करें, काफी समय के बाद सामान्य सभा नगर निगम रायपुर में हो रही है, इसका जनहित में चर्चा करने नागरिकों के कल्याणार्थ समय का सामान्य सभा में पूर्ण सदुपयोग करें.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ द्वारा बुलाई गयी बैठक में सत्ता पक्ष भाजपा की बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की सभापति कक्ष में विशेष उपस्थिति रही. सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदगणों की उपस्थिति रही. कांग्रेस पार्षदों और निर्दलीय पार्षदों की पृथक – पृथक बैठक में उपस्थिति रही. सभी पार्षदों ने सभापति को सामान्य सभा का अच्छी तरह से संचालन करने सहयोग देने के प्रति बैठक में आश्वास्त किया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका