
क्या आपको भी WhatsApp यूज करने में आ रही दिक्कत? घबराएं नहीं, करें ये काम
WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के भारत ही नहीं पूरी दुनिया में करोड़ों यूजर्स हैं। ऐसे में ऐप की सर्विस में आई छोटी दिक्कत से भी करोड़ों यूजर्स प्रभावित हो जाते हैं। हाल के दिनों में वॉट्सऐप के यूजर्स को ऐप की सर्विस को लेकर कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कम्युनिटी फोरम पर वॉट्सऐप में आई दिक्कत के बारे में रिपोर्ट किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अगर, आपको भी वॉट्सऐप में हैंग होने या फिर मैसेज भेजने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो कुछ आसान तरीकों से आप इसे दूर कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि वॉट्सऐप का सर्वर डाउन नहीं होता है, फिर भी यूजर को ऐप से मैसेज भेजने या फिर ऑडियो-वीडियो कॉलिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसा कई बार डिवाइस की इंटरनेट कनेक्टिविटी में आई दिक्कत की वजह से भी हो सकता है।
इन वजहों से हो सकती है दिक्कत
WhatsApp ने अपने FAQ पेज पर इस दिक्कत को लेकर लिखा है कि कई बार आपके या फिर आपके कॉन्टैक्ट के इंटरनेट कनेक्शन की वजह से भी मैसेज या कॉल में दिक्कत आ सकती है। जिसे आप मैसेज या कॉल कर रहे हैं उनका फोन बंद हो सकता है या फिर वो नेटवर्क कवरेज से भी बाहर हो सकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें मैसेज या कॉल नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको घबराने की दिक्कत नहीं है। आप नॉर्मल कॉल या मैसेज करके यह कंफर्म कर सकते हैं कि उनका फोन बंद नहीं है।
अपनाएं ये तरीके
वॉट्सऐप के FAQ पेज के मुताबिक, अगर, इसके बाद भी वॉट्सऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है तो आप ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करके अपडेट कर सकते हैं। यही नहीं, फोन में पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम होने पर भी ऐप में कनेक्टिविटी की दिक्कत आ सकती है। ऐसे में आपको अपने फोन को अपडेट करना चाहिए। इसके बाद भी दिक्कत आती है तो डिवाइस को रिस्टार्ट करें। ऐसा करने से इंटरनेट कनेक्टिविटी रिफ्रेश हो जाएगी और आप वॉट्सऐप को सही से इस्तेमाल कर सकते हैं।

