RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर के नेतृत्व में कुल 14 बकायादारों पर अभियान चलाकर बकाया राजस्व वसूली हेतु कार्यवाही

रायपुर नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग ने कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे वार्ड 49, 52, 53, 54, 55 एवं 56 के क्षेत्र के 14 बड़े बकायेदारों द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया अदा नहीं करने पर बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन 14 में से 2 बकायादारों ने बकाया भुगतान करने 24 घण्टे का समय माँगा, 3 बकायादारों के नाम निगम के विलेख में सम्पतिकरधारक का नाम दर्ज नहीं हैँ, अन्य 9 बकायेदारों के सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को बकाया अदा नहीं किये जाने पर तत्काल कर दिया गया सीलबंद

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के नेतृत्व और नगर निगम जोन 10 सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड कमांक 49, डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 और लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र अंतर्गत कुल 14 बकायादारों द्वारा कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाया गया.
इन 14 बकायादारों में से 12 बकायादारो के सम्बंधित व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर स्थल पर की गयी.
वहीं डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र के 74348 रू. के बकायादार पंचूराम साहू और 359548 रू. के बड़े बकायेदार लच्छूराम साहू ने सीलबंदी कार्यवाही के दौरान अपना बकाया भुगतान करने 24 घण्टे का समय माँगा. वहीं बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 के 448247 रू. के बड़े बकायादार, रविंन्द्रनाथ टैगोर वार्ड नम्बर 55 क्षेत्र के 1995435 रू के बड़े बकायेदार रईस खान और लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के 2229720 रू. के बड़े बकायेदार जी. के माइल स्टोन व्यवसायिक परिसर की 10 दुकानों को रायपुर नगर निगम के विलेख पर सम्पतिकरधारक का नाम दर्ज नहीं होने के कारण तत्काल सीलबंद कर दिया गया.
अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा वार्ड 52 के 841067 रू के बकायेदार छ ग पावर वर्क, वार्ड 52 के 562238 रू के बकायेदार आदित्य वर्मा, वार्ड 56 के 595283 रू के बकायेदार प्रियदर्शिनी सोसायटी काम्प्लेक्स प्रियदर्शिनी नगर, वार्ड 52 के 174899 रू के बकायेदार अनिल अग्रवाल, वार्ड 49 के 2261227 रू के बकायेदार दीपक अग्रवाल, वार्ड 49 के 245140 रू के बकायेदार धुलेन्द्ररा सिंह राघव, वार्ड 52 के 167322 रू के बकायेदार कन्हैयालाल राहुजा और वार्ड 53 के 75486 रू के बकायेदार परसराम साहू द्वारा बकाया राशि नगर निगम जोन 10 को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बकायेदारों के व्यवसायिक परिसरों को स्थल पर तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी.
रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के नेतृत्व और जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू के मार्गदर्शन में की गयी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका