RADA
उत्तरप्रदेश

देश को समृद्वि की ओर ले जाने का कार्य कर रही है भाजपा : अवधेश दीक्षित

उन्नाव। दो दिवसीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को भाजपा कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अवधेश दीक्षित ने जनसंघ से लेकर भाजपा बनने तक की जानकारी दी। उन्होने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ पार्टी में कार्य करने के लिए जुटने को कहा। कहा भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। भाजपा है तो सब मुमकिन है। भाजपा देश को समृद्वि की ओर ले जाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान सुरक्षित है। भाजपा ने हिन्दुओं को एक किया। भाजपा ने जो बीज 1980 में डाला था आ वह वृहद वृक्ष हो गया है। यह वृक्ष विश्व पटल पर सुशोभित है।

प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकम में द्वितीय में सरकार की योजनाओं के बारे में सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र व प्रदेश में है। दोनों सरकारों द्वारा जनता के हित से सम्बन्धित विभिन्न योजनायें संचालित की गई। जिसका जनता को भरपूर लाभ मिला है। कहा कि सरकारों ने जनता की मूलभूत जरूरतों से सम्बन्धित योजनायें चलाई है।

किसानों,गरीबों,पिछड़ों, छात्रों आदि लोगों के लिए चलाई गई योजनाओं से उनका विकास हुआ है। भाजपा सरकारों द्वारा अन्तिम पायदान तक योजना का लाभ पहुंचाया गया है। तृतीय सत्र में सरोज सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बारे में विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। अन्य दलों मे कार्यकर्ता कुछ तय नहीं करते लेकिन भाजपा में कार्यकर्ता ही नेता चुनता हैं। इस अवसर पर नव निर्वाचित सभी पार्टी पदाधिकारी सहित प्रीति सिंह, पुनीता दीक्षित मनीष,कुमार, रामचन्द्र गुप्ता, मनोज मिश्रा, मनोज निगम,विजय द्विवेदी,विवेक तिवारी, ललित द्विवेदी,अमित त्रिपाठी, संजू पाल ,अरूण कुमार दीक्षित सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका