RADA
टेक्नोलॉजी

आधी कीमत में मिल रहे 55 इंच वाले 4K LED Smart TV, नई सेल ने यूजर्स की कराई मौज

55 inch 4K Smart TV Offers: कोई मूवी हो या वेबसीरीज या फिर IPL के मैच, बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम करने का अलग ही मजा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 55 इंच की बड़ी स्क्रीन वाले 4K Smart TV की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। आप बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी आधी कीमत में घर ला सकते हैं। Samsung, LG, Xiaomi, TCL जैसे ब्रांड्स के ये स्मार्ट टीवी काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

TCL 4K TV

TCL के इस 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 47,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बेजललेस स्क्रीन वाला यह 4K स्मार्ट टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस टीवी की कीमत में 60% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा टीवी की खरीद पर 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।

Xiaomi

शाओमी का यह स्मार्ट टीवी 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह 55 इंच का FHD स्मार्ट स्क्रीन के साथ आता है। यह टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 20W का डॉल्वी ऑडियो दिया गया है। इसकी खरीद पर 45% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Crystal 4K TV

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह 55 इंच वाला LED Smart TV काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत में 32% का डिस्काउंट दिया गया है। इस टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 50Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। यह TizenOS पर काम करता है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है।

LG UA82 AI TV

इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 38% का डिस्काउंट मिल रहा है। यह टीवी WebOS प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 60Hz की स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्ट टीवी डॉल्वी ऑडियो जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। टीवी की खरीद पर 2,000 रुपये कूपन और बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस टीवी को 40,990 रुपये में घर ला सकते हैं।

Vu

इस स्मार्ट टीवी को 34,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी खरीद पर 43% का बंपर डिस्काउंट दिया गया है। यह QLED स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस टीवी में क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका