RADA
tips and trick

BSNL का धांसू ऑफर, बिना DTH के देख पाएंगे 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

BSNL ने धांसू ऑफर पेश किया है। यूजर्स बिना DTH के ही 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का आनंद ले सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले साल ही अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल पर बेस्ड IFTV सर्विस लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को लाइव टीवी चैनल के साथ-साथ HD चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BSNL का ऑफर

BSNL के पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने 151 रुपये वाले BiTV पैक के साथ यूजर्स को 1000 से ज्यादा चैनल ऑफर किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को हर महीने 61 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पर HD चैनल्स के साथ-साथ कुल 1000 चैनल का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को कई OTT प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस मिलेगा। यानी यूजर्स को BSNL IFTV, BSNL IPTV, BiTV के 1000 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।

BSNL का लाइट HD प्लान 151 रुपये में आता है, जिसमें यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वहीं, इसमें अगर 61 रुपये का अतिरिक्त प्लान लेने पर 1000 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। BSNL ने इसके अलावा एक OTT पैक भी लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

OTT प्लान

BSNL का यह पैक 499 रुपये में आता है। यूजर्स अपनी पसंदीदा वेबसीरीज, मूवीज, क्रिकेट मैच जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स का आनंद ले सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड इन दिनों निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुनौती देने के लिए कई सस्ते प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी मोबाइल के साथ-साथ सस्ते ब्रॉडबैंड और डेटा पैक भी ऑफर कर रही है।

BSNL से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने 90 हजार से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर इंस्टॉल किए हैं। कंपनी आने वाले समय में अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से फंड जारी किया गया है। इस साल बजट सेशन के दौरान भी वित्त मंत्री ने नेटवर्क अपग्रेड और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए फंड देने की घोषणा की थी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका