छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल का निधन: महापौर, सभापति और पार्षदों ने जताया गहरा शोक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर -रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की चाची श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके समस्त परिवारजनों, सहयोगियों, मित्रों, इष्टगणों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.
