RADA
मनोरंजन

सोनम कपूर के घर आई खुशियों की बहार, दूसरे बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद कपूर और आहूजा परिवार में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे इस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनम और आनंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया। उन्होंने एक भावुक नोट में लिखा कि बहुत कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा कर रहे हैं। हमारा परिवार अब और भी खूबसूरत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु आहूजा अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है।

इस खास मौके पर परणीति चोपड़ा, करीना कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं और नन्हे मेहमान पर प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस खुशी में शामिल होते नजर आए और लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनम और आनंद की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 2018 में शादी रचाई। साल 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ था। अब दूसरे बेटे के आगमन के साथ यह परिवार चार सदस्यों का हो गया है। काम के मोर्चे पर सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था।—————

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका