
गर्मियों में AC कहीं बिगाड़ न दे मंथली बजट, इन स्मार्ट तरीकों से कम होगा बिजली बिल
अप्रैल से लेकर सितंबर-अक्टूबर तक पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ती है। गर्मियों में एसी अब हर घर की जरूरत बन गया है। एसी आपको गर्मियों में ठंडक तो देता है, लेकिन इसकी वजह से बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। एसी की वजह से गर्मी में बिजली का यह बिल आपकी टेंशन बढ़ा सकता है। हालांकि, एसी को अगर आप स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो बिजली की बचत होगी और आपकी जेब पर यह भारी नहीं पड़ेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी (BEE) की स्टडी के मुताबिक, अगर आप एसी का तापमान 1 डिग्री बढ़ाते हैं तो 6% तक बिजली की बचत होती है। ऐसे में अगर, आप एसी को 16 या 17 की बजाय 24 या 25 पर चलाते हैं तो 40 से 50% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। हालाकि, यह एसी के कंडीशन पर भी निर्भर करता है। अगर, आपका एसी पुराना है और आपने समय से सर्विसिंग नहीं कराई है तो फिर बिजली का बिल और तेजी से बढ़ सकता है।
AC चलाने पर भी कैसे बचाएं बिजली का बिल?
आम तौर पर घरों में लोग 1.5 टन के स्प्लिट या विंडो एसी यूज करते हैं। मई-जून की तेज गर्मी में ज्यादातर लोग एसी का टेम्परेचर 18 से 20 डिग्री के लो टेम्परेचर पर एसी चलाते हैं। इसके अलावा एसी को बार-बार ऑन या ऑफ करते हैं। एसी वाले कमरे का दरवाजा या खिड़की खुली रहने पर भी कमरा जल्दी ठंड नहीं होगा। ऐसी छोटी-मोटी कॉमन गलतियां बिजली के बिल को तेजी से बढ़ाता है। अगर, आप नीचे दिए गए स्मार्ट तरीकों को फॉलो करते हैं तो बिजली के बिल की अच्छी बचत कर सकते हैं।
- एसी का टेम्परेचर 26 डिग्री पर रखें। इससे कम करने पर हर 1 डिग्री पर 6% बिजली का बिल बढ़ेगा।
- एसी को बार-बार ऑन या ऑफ न करें। आजकल आने वाले एसी ऑटोमैटिक होते हैं, जो टेम्परेचर मेनटेन होने पर कंप्रेसर को ऑफ कर देते हैं और बिजली का बिल नहीं बढ़ता है।
- एसी वाले कमरे के खिड़की और दरवाजे को हमेशा बंद रखें। जरूरत न हो तो दरवाजा न खोलें।
- एसी के साथ पंखा जरूर चलाएं, जिसकी वजह से कमरा ठंडा रहेगा।
- कमरे की साइज के हिसाब से एसी का चुनाव करें। बड़े कमरे के लिए आपको 2 या 2.5 टन का एसी लें। वहीं, छोटे साइज के कमरे के लिए 0.8 टन या 1 टन का एसी भी काफी है।
- एसी का समय पर मेंटेनेंस कराना बेहद जरूरी है। एसी के फिल्टर को आप समय-समय पर साफ करें।
- अगर, कमरे में सीधे धूप आती है तो इसे ठंडा होने में ज्यादा समय लग सकता है।
- एसी हमेशा टाइमर लगा के यूज करें ताकि रात में आपको नींद आ जाए तो एसी अपने आप बंद हो जाएगा।
- एसी में हमेशा eco मोड का चुनाव करें ताकि बिजली का बिल कम आएगा।
- वहीं, मौसम ठंडा हो तो एसी नहीं चलाएं।
ये सावधानियां गर्मियों में एसी चलाने के बाद भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और बिजली के बिल का टेंशन भी खत्म हो जाएगा।

