RADA
सेहत

खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है सबसे बेहतरीन, जानें Oil खरीदते वक्त किन चीजों को करना चाहिए चेक?

ज्यादा तेल खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा पैदा है। खासतौर से जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें खराब तेल खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता हैं। इसलिए तेल खरीदते वक्त आपको कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आइये जानते हैं खाना पकाने के लिए कौन से तेल अच्छा होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कौन सा ऑयल अच्छा है?

हमेशा एक तेल का इस्तेमाल करने की बजाय आप कुछ समय पर अपना ऑयल बदलते रहें। आप एक महीने सरसों का तेल इस्तेमाल करें तो अगले महीने मूंगफली के तेल में खाना बनाए। इससे आपके शरीर को सभी जरूरी फैट्स मिलते रहेंगे। आपके कुकिंग ऑयल में मोनो-अनसैचुरेटेड और पॉली-अनसैचुरेटेड फैट मिक्स हो इसका ध्यान रखें। पॉली अनसैचुरेटेड के दो हिस्से होते हैं एक ओमेगा-3 और दूसरा ओमेगा-6 होता है। दोनों ही हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं। ये सफोला या सैफ्लार, कनोला, सनफ्लार जैसे ऑयल में पाए जाते हैं। मोनो-अनसैचुरेटेड फैट ऑलिव ऑयल, राइस ब्रैन, सरसों के तेल और मूंगफली के तेल में ज्यादा होता है।

खाना बनाने के लिए बेस्ट ऑयल?

एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल, कनोला ऑयल, सरसों का तेल, सोयाबीन, सनफ्लार, सैफ्लार, राइस ब्रैन का ऑयल अच्छा माना जाता है। ये तेल इंडियन कुकिंग के हिसाब से अच्छे हैं। बेहतर होगा खाना बनाते वक्त एक चम्मच देसी घी एक चम्मच सरसों का तेल और एक चम्मच सनफ्लार ऑयल मिक्स करके उपयोग करें। इस तरह के तेल को ब्लैंडेड ऑयल कहते हैं। जो मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।

तेल खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • जब भी आप मार्केट से तेल खरीदें हैं तो केमिकली एब्स्ट्रैक्ट ऑयल की बजाय प्रेस्ड ऑयल खरीदें। ऑयल की बॉटल पर ये साफ-साफ लिखा होता है।
  • सरसों का तेल प्रेस्ड ऑयल की लिस्ट में आता है। जो अच्छी क्वालिटी के तेल होते हैं उनमें ओमेगा-3, 6 और 9 पाया जाता है।
  • तेल खरीदते वक्त देख लें कि ओमेगा-3 ऊपर लिखा हो और ओमेगा-6 नीचे इसका मतलब है कि इस तेल में ओमेगा-3 ज्यादा और ओमेगा-6 कम है।
  • जब भी तेल खरीदें तो चेक कर लें कि ऑयल में ट्रांस फैट जीरो होना चाहिए। आपको ये सारी जानकारी ऑयल की पैकिंग के ऊपर लेबल पर लिखी दिख जाएंगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका