फेंकने से पहले जरूर देखें, बेकार पड़ी साड़ियों से बनाएं 5 खूबसूरत होम डेकोर आइटम्स

साड़ी महिलाओं के पसंदीदा आउटफिट्स में से एक है, जिसे वे किसी पारंपरिक उत्सव, त्योहार, पार्टी या शादी जैसे खास मौकों पर पहनना पसंद करती हैं। महिलाओं की अलमारी में बनारसी, सिल्क, शिफॉन और जॉर्जेट जैसी कई खूबसूरत साड़ियों का शानदार कलेक्शन होता है। अक्सर इन साड़ियों को दो-तीन बार पहनने के बाद या पुरानी हो जाने पर इन्हें किनारे रख दिया जाता है।
कुछ साड़ियां तो अलमारी में ही पड़ी रहती हैं और पुरानी होने पर इन्हें फेंक दिया जाता है या फिर ये घर के किसी कोने में धूल खाती रहती हैं। लेकिन इन साड़ियों को फेंकने के बजाय आप इन्हें घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरानी साड़ियों की मदद से घर को लग्जरी और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ आसान और क्रिएटिव आइडिया साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप पुरानी साड़ियों को नया और खूबसूरत रूप दे सकते हैं।
1- शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी से बनाएं पर्दे
शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी की मदद से खिड़कियों के लिए खूबसूरत पर्दे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अपने खिड़की की लंबाई के अनुसार साड़ी को काट लें। इसके अलावा खिड़की पर दो विपरीत रंगों की साड़ियों को आपस में जोड़कर भी खूबसूरत पर्दा बना सकते हैं।
2- कुशन कवर बनाने में काम आएगी सिल्क और बनारसी साड़ी
जब सोफे पर खूबसूरत कुशन होते हैं तो यह घर की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। ऐसे में आप अपनी आलमारी में पड़ी सिल्क और बनारसी साड़ी की मदद से कुशन कवर तैयार कर सकती हैं। सिल्क या ब्रोकेड की साड़ी से बने ये कुशन कवर सोफे के लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।
3- वॉल आर्ट
घर की दीवारों पर लोग महंगे फ्रेम और अन्य चीजें लगाते हैं। लेकिन आप पुरानी साड़ी की मदद से भी वॉल आर्ट बना सकते हैं, जो आपके घर को थोड़ा यूनिक लुक देगा। इसके लिए साड़ी के खूबसूरत पैच या प्रिंटेड हिस्से को काटकर एक लकड़ी के फ्रेम में जड़ दें। इसे अपनी दीवारों पर लगा दें।

