RADA
छत्तीसगढ़

चेतन भारती के 80 वें जन्मदिन पर वक्ता मंच की “काव्य गोष्ठी:

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अश्क भूखे बच्चों के जब देखे न गए
मां आबरू के बदले ले आई रोटियां: एस एन जोश

रायपुर l छत्तीसगढ़ी व हिंदी भाषा के वरिष्ठ कवि चेतन भारती के 80 वें जन्मदिन पर आज प्रतिष्ठित संस्था वक्ता मंच द्वारा अभिनंदन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया l रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर समाज भवन में संपन्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्यिक बिरादरी के लोगों ने धूमधाम से जन्मदिन उत्सवित करते हुए चेतन भारती के सक्रिय व दीर्घायु जीवन की कामना की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ दीनदयाल साहू थे l अध्यक्षता जानी मानी कवयित्री सीमा पांडेय ने की l न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार मुकेश टिकरिहा विशिष्ट अतिथि रहे l कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते एवं कुशल प्रबंधन संयोजक शुभम साहू द्वारा किया गया l काव्य गोष्ठी की मुख्य प्रस्तुतियां इस प्रकार रही:-

एस. एन. जोशी:-
इंसान ने डकार ली इंसान की बोटियां
जब जब भी ना मिली उसे दो वक्त की रोटियां
अश्क भूखे बच्चों के जब देखे न गए
मां आबरू के बदले में ले आई रोटियां

_सीमा पांडेय “सीमा”:-_
जिंदगी की हकीकत समझनी है गर
खुद को आईना पहले दिखाया करो
कल की फिक्र में आज अपना खोना नहीं
मुस्कुरा कर ही लम्हे बिताया करो

यशवंत यदु “यश”:-
मैं भी ईद में ईदी लेकर आया हूं
अम्मी तेरे हाथ न जले चिमटा खरीद लाया हूँ

राजाराम रसिक:-
पग पग, धीरे धीरे
क्षितिज के पार
अंतिम छोर तले
तुम मिलो, उस ओर चले

वीरेंद्र धृतलहरे:-
चलना शुरू करो तो
रुकावटें आयेंगी ही
तुम धीरज बनाए रखना
हरी बत्ती स्वत:जल जायेगी ही

बलजीत कौर:-
उम्र की शाम
हौले हौले मुस्कुराए
गहराए और
सुनहरी सिंदूरी हो जाए

मो. हुसैन:-
आओ मिल जुल के उतारे आरती
जन्मदिन मुबारक चेतन भारती
तुम्ही सिरजन के सच्चे सारथी
जन्मदिन मुबारक चेतन भारती

काव्य गोष्ठी में चेतन भारती, डॉ दीन दयाल साहू, सीमा पांडेय, कुमार जगदली, मुकेश टिकरिहा, ज्योति शुक्ला, हरिशंकर सोनी, यशवंत यदु, वीरेंद्र धृतलहरे, राजाराम रसिक, मन्नूलाल यदु, जे एस उरकुरकर, मोहम्मद हुसैन, सुषमा पटेल, राजेंद्र रायपुरी, राजेश पराते, शुभम साहू, कल्याणी तिवारी, महेश्वरी पांडेय, डॉ सरोज साव, एस एन जोशी, तामेश्वर साहू, यश साहू, प्रमदा ठाकुर, छबिलाल सोनी, नरेंद्र कुमार साहू, अमित कुमार साहू, उदयराम साहू, देव मानिकपुरी, वीरेंद्र शर्मा, डॉ इंद्रदेव यदु, सिंधु झा, सफदर अली, बलजीत कौर, जितेंद्र नेताम, अरविंद राव सहित 36 कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी l कार्यक्रम के अंत में चेतन भारती के 80 वें जन्मदिन पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया l इस अवसर पर अपने संबोधन में चेतन भारती ने अपनी जीवन यात्रा के विविध पड़ावों का स्मरण करते हुए कहा कि लेखन का उनका क्रम निरंतर जारी रहेगा l उपस्थित साहित्यिक बिरादरी ने उनके शतायु होने की कामना की l वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका