रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग को 31 मार्च को सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक 7083 सम्पतिकरदाता नागरिकों द्वारा 6 करोड़ 69 लाख 55065 रूपये का राजस्व अदा किया

सभी जोनों के राजस्व विभाग में सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़े और अपना देय सम्पतिकर अदा किया
होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और शैलेन्द्र नगर ने निगम को आरटीजीएस के माध्यम से सम्पूर्ण बकाया भुगतान किया, सील खोली गयी
राजस्व नगर निगम को बकाया अदा नहीं करने वालों पर व्यवसायिक परिसरों में सीलबंदी और घरों में नल विच्छेद करने की कार्रवाई सभी जोनों में निरन्तर जारी रही
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनों के राजस्व विभागों में सम्पतिकर अदा करने सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़ पड़े. सभी 10 जोनों में सम्पतिकरदाता नागरिक स्वयं आकर आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक अपना देय सम्पतिकर सहजता और सरलता के साथ अदा करते रहे.
आज 31 मार्च को सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक नगर निगम राजस्व विभाग को 7083 सम्पतिकरदाता नागरिकों ने 6 करोड़ 69 लाख 55065 रूपये सम्पतिकर अदा कर दिया है. और सभी जोनों में अभी भी सम्पतिकरदाता नागरिकों की भारी भीड़ लगी हुई है.
आज 31 मार्च 2026 को नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा वार्डो में नगर निगम राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने वाले दुकानदारों के सम्बंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तत्काल सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और घरों में बकाया राजस्व अदा नहीं करने पर सम्बंधित रहवासी नागरिकों के नल विच्छेद की कड़ी कार्रवाई सभी जोनों में राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों की अगुवाई और अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों सहित राजस्व कर्मचारियों द्वारा सुबह से शाम तक लगातार जारी रही.
आज होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर द्वारा नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को आरटीजीएस के माध्यम से वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2026 तक का सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया. इसके पश्चात नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा निर्देशानुसार होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर में लगायी गयी सील खोलने की नियमानुसार कार्रवाई की.


