
रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग को 31 मार्च को सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक 7777 सम्पतिकरदाता नागरिकों द्वारा 7 करोड़ 85 लाख 44450 रूपये का राजस्व अदा किया
सभी जोनों के राजस्व विभाग में सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़े और अपना देय सम्पतिकर अदा किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग कुल वसूली से 3 करोड़ रूपये और जोन 5 राजस्व विभाग कुल वसूली से पौने 3 करोड़ रूपये आगे
31 मार्च को जोन 2,4,10 ने एक -एक करोड़ रूपये से अधिक राजस्व नगर निगम रायपुर के लिए वसूला
होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और शैलेन्द्र नगर ने निगम को आरटीजीएस के माध्यम से सम्पूर्ण बकाया भुगतान किया, सील खोली गयी
नगर निगम को बकाया राजस्व अदा नहीं करने वालों पर व्यवसायिक परिसरों में सीलबंदी और घरों में नल विच्छेद करने की कार्रवाई सभी जोनों में निरन्तर जारी रही
रायपुर – को रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनों के राजस्व विभागों में सम्पतिकर अदा करने नगरवासी सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़ पड़े. सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग कार्यालयों में आज महावीर जयन्ती के शासकीय अवकाश दिवस पर सम्पतिकरदाता नागरिक स्वयं आकर आज 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपना देय सम्पतिकर सहजता और सरलता के साथ अदा करते रहे.
आज 31 मार्च को सुबह 10 बजे से संध्या 9 बजे तक नगर निगम राजस्व विभाग को 7777 सम्पतिकरदाता नागरिकों ने 7 करोड़ 85 लाख 44450 रूपये सम्पतिकर अदा कर दिया.
नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग की टीम कुल वसूली से 3 करोड़ रूपये आगे रही और इसको लेकर जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय और जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा सहित जोन 2 राजस्व विभाग के समस्त राजस्व कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर मिली इस सफल राजस्व वसूली को लेकर अत्यंत प्रसन्न हुए.
इसी प्रकार नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग की टीम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के नेतृत्व और जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव के मार्गदर्शन में कुल वसूली से पौने तीन करोड़ रूपये आगे रही. इस पर नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अत्यंत प्रसन्न हुए.
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जोन 2,4,10 राजस्व विभाग की टीमों ने जोन कमिश्नरों की अगुवाई में एक -एक करोड़ रूपये से अधिक की राजस्व वसूली रायपुर नगर निगम के लिए की.
यहां यह उल्लेखनीय है कि आज 31 मार्च 2026 को नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा वार्डो में नगर निगम राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने वाले दुकानदारों के सम्बंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तत्काल सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और घरों में बकाया राजस्व अदा नहीं करने पर सम्बंधित रहवासी नागरिकों के नल विच्छेद की कड़ी कार्रवाई सभी जोनों में राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों की अगुवाई और अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों सहित राजस्व कर्मचारियों द्वारा सुबह से रात्रि तक लगातार जारी रही.
वहीं आज होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर द्वारा नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को आरटीजीएस के माध्यम से वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2026 तक का सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया. इसके पश्चात नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा निर्देशानुसार होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर में लगायी गयी सील खोलने की नियमानुसार कार्रवाई की.

