RADA
टेक्नोलॉजी

गूगल ने शुरू की Gmail यूजरनेम बदलने की सुविधा, सारा डेटा रहेगा सेफ-जानें कैसे बदलें

Google New Facility: गूगल का जीमेल दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऑनलाइन अकाउंट है और लोग सालों से इसका यूज कर रहे हैं। अगर आप सालों से किसी पुराने या कुछ अजीब ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने एक ऐसा फीचर शुरू किया है जिससे आप अपना Gmail यूजरनेम बदल सकते हैं। इसका मतलब है कि आप @gmail.com से पहले वाला हिस्सा भी बदल सकते हैं!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेटा रहेगा सेफ

अब तक अगर आप अपना यूजरनेम बदलना चाहते थे तो इकलौता तरीका था एक नया अकाउंट बनाना। लेकिन अब यह तरीका बदल रहा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि यूजर्स को सब कुछ नए सिरे से शुरू नहीं करना पड़ेगा। जीमेल यूजरनेम बदलने पर, आपके ईमेल, फोटो और फाइलें सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा। गूगल ने ये सुविधा दी है ​​कि आपका नया ईमेल ही आपका मुख्य लॉगिन आईडी बन जाएगा।

जीमेल यूजरनेम कैसे बदला जा सकता है और इसका तरीका क्या है ये यहां जान सकते हैं-

आपको अपने Google खाते की सेटिंग में जाना होगा। वहां पर्सनल इंफॉरमेशन ओपन करें और ईमेल पर टैप करें। नया गूगल अकाउंट ईमेल चुनें और इसे बदलने का ऑप्शन चुनें। अपना नया यूजरनेम सेलेक्ट करें या बनाएं और कन्फर्म करें।

आपके पुराने ईमेल आईडी का क्या होगा? 

गूगल ने आपके पुराने जीमेल आईडी को एक ऑप्शनल ईमेल एड्रेस के रूप में काम करते रहने की सुविधा भी दी है लिहाजा अगर कोई आपके पुराने आईडी पर ईमेल भेजता है तो आपको वह ईमेल मिल जाएगा।

Gmail यूजरनेम बदलना पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। इसकी कुछ सीमाएं हैं जैसे कि-

यूजर्स इसे बार-बार नहीं बदल सकते।

एक बार यूजरनेम बदलने के बाद अगला बदलाव करने से पहले लगभग 12 महीने का समय लगेगा।

आप जो नया यूजरनेम चाहते हैं वो अवेलेबल होना चाहिए।

आपका पुराना यूजरनेम किसी और को नहीं दिया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप चाहें कि पुराना यूजरनेम किसी संबंधी या दोस्त को दे दें तो ये संभव नहीं होगा।

आप अपने पुराने यूजरनेम पर वापस जा सकते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा करना मुमकिन/ठीक नहीं होगा।

अभी इस फैसिलिटी का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

फिलहाल यह सिलसिलेवार तरीके से शुरू हो रहा है और सबसे पहले अमेरिका के यूजर्स के लिए अवेलेबल है। जल्द ही बड़े पैमाने पर इसके शुरू होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक कोई तय टाइमलाइन नहीं है। इसका मतलब है कि आपको इंतजार करना पड़ सकता है। यह एक छोटा सा अपडेट है लेकिन एकदम काम का अपडेट है। अब आपको पुराने ईमेल आईडी को जारी नहीं रखना पड़ेगा या नया जीमेट अकाउंट बनाने की परेशानी से नहीं गुजरना पड़ेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका