
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने महापौर मीनल चौबे सहित ठक्कर बापा वार्ड दीक्षा नगर गुढियारी में जलागार निर्माण की प्रगति का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
कार्य को तत्काल गतिमान करके तेज गति से काम करवाकर बारिश प्रारंभ होने के पूर्व योजना के तहत प्लिंथ लेवल तक कार्य पूर्ण करवाने किया निर्देशित ताकि बारिश में कार्य ना रूके एवं कार्य स्थल पर जल भराव ना हो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पश्चिम विधायक और महापौर ने जलविभाग अध्यक्ष, लोककर्म विभाग अध्यक्ष, पार्षद, अधिकारियों सहित निरीक्षण कर ली प्रगति की जानकारी
रायपुर आज रायपुर पश्चिम विधायक प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 1 अंतर्गत ठक्करबापा वार्ड में दीक्षा नगर गुढियारी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जलागार के कार्य स्थल पर निर्माण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित किया। रायपुर पश्चिम विधायक ने महापौर सहित प्रगति का निरीक्षण कर स्थल पर कार्य समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
रायपुर पश्चिम विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने दीक्षा नगर गुढियारी के निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जलागार योजना में निर्माण कार्य को स्थल पर तत्काल गतिमान कर तेज गति से करते हुए बारिश के पूर्व हर हाल में योजना के तहत प्लिंथ लेवल तक निर्माण कार्य सुव्यवस्थित तरीके से करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि बारिश में उच्च स्तरीय जलागार का कार्य ना रूके एवं कार्य स्थल पर जलभराव से कार्य बाधित ना होने पाये। रायपुर पश्चिम विधायक ने अधिकारियों को जलउपलब्धता की महत्वपूर्ण जलागार योजना के कार्य को पूरी गंभीरता के साथ गुणवत्ता युक्त तरीके से सतत मॉनिटरिंग कर जनहित में करवाने निर्देशित किया ताकि वार्डो में नागरिको को नदी का मीठा जल शीघ्र योजना अंतर्गत उपलब्ध कराया जा सके एवं क्षेत्र की जलसंकट की समस्या का स्थायी निदान शीघ्र हो सके।
रायपुर पश्चिम विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निरीक्षण के दौरान दीक्षा नगर गुढियारी जलागार निर्माण क्षेत्र में नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, ठक्करबापा वार्ड पार्षद श्रीमती परमिला बल्ला राम साहू मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।


