RADA
छत्तीसगढ़

गर्मी में आमजनों की पेयजल की समस्या नहीं आनी चाहिए

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जोनो में प्राप्त हो रही जल संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु निगम मुख्यालय में तत्काल टीम गठित हो एवं जल विभाग के सभी आवश्यक कार्यों की प्रगति की दैनिक मॉनिटरिंग कडाई से हो ताकि जल संकट का त्वरित समाधान किया जा सके -महापौर मीनल चौबे के सख्त निर्देश

नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग अधिकारियों की बैठक लेकर चंगोरामाठा खम्हारडीह टंकी से संबंधित कार्यों एवं अन्य कार्यों को त्वरित करवाने के दिये स्पष्ट निर्देश

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्पष्ट कहा है कि गर्मी में राजधानी शहर रायपुर में नागरिको को पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए । इसके लिए तैयारी पुख्ता रखी जाये। महापौर ने नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग के संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि नगर निगम के सभी जोनो में आने वाली प्रतिदिन की जलसंबंधी समस्याओं को दैनिक नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित निदान हर संभव तरीके से करवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय स्तर पर एक एमआईसी सदस्य के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गठित करने का कार्य तत्काल किया जाये जो प्रतिदिन की जल समस्याओं की जानकारी लेकर उसका त्वरित निदान स्थल निरीक्षण संबंधित जोन अधिकारियों के साथ करके तकनीकी सुझाव मार्गदर्शन देकर कर सके। ताकि नागरिको को पेयजल के लिए इधर उधर ना भटकना पडे।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जलबोर्ड एवं जलविभाग के अधिकारियों को चंगोराभाठा पानी टंकी एवं खम्हारडीह पानी टंकी से संबंधित जलकार्यों को त्वरित रूप से करवाने स्पष्ट निर्देश दिये ताकि वहां जलसंकट का त्वरित समाधान जनहित में शीघ्र किया जा सके। अन्य क्षेत्रों में दैनिक रूप से आ रही जल समस्याओ की जानकारी लेकर जोनो से पार्षदो से समन्वय कर जल संकट का स्थल निरीक्षण कर त्वरित निदान करने के कार्य गर्मी के मौसम में प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिये गये है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा नगर निगम मुख्यालय महापौर कक्ष में नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग की बैठक में जलविभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति एवं मुख्यअभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री नरसिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू की उपस्थिति रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका