RADA
छत्तीसगढ़

राज्य शासन द्वारा 30 अप्रैल तक संपत्तिकर अदायगी हेतु दी गई 1 माह की छूट का लाभसभी संपत्तिकरधारको को देकर शत प्रतिशत राजस्व वसूलने के दिये निर्देश

आयुक्त श्री विश्वदीप ने मार्च 2026 के अंतिम 5 दिनों में रायपुर नगर निगम के लिए लगभग 35 करोड राजस्व वसूली करने हेतु सभी जोन कमिश्नरो, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व जोन अमलो के कार्यों की सराहना की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अप्रैल माह हेतु लगभग 35 करोड राजस्व रायपुर नगर निगम के लिए वसूलने का दिया गया लक्ष्य

बकाया अदा नहीं करने वालो पर लगातार सीलबंदी की कार्यवाही एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही जारी रखने के दिये गये निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान निर्माण समय पूर्व पूर्ण करने हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर योजना में 32500 रू. का अनुदान का वांछित लाभ दिलवाने अभियान चलाने दिये निर्देश

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरो सहायक राजस्व अधिकारियों की राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा हेतु बैठक नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू श्री जसदेव सिंह बाबरा, आईटी विशेषज्ञ श्री रंजीत रंजन की उपस्थिति में ली। आयुक्त ने रायपुर नगर निगम हेतु मार्च 2026 के अंतिम 5 दिनों में लगभग 35 करोड का राजस्व वसूलने के कार्य हेतु नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरो एवं सहायक राजस्व अधिकारियों सहित सभी जोनो के राजस्व अमले के कर्मचारियों के कार्यों एवं मेहनत की सराहना की एवं इसे राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर नागरिको हेतु संपत्तिकर अदा करने एक माह 30 अप्रैल तक बिना सरचार्ज बढ़ायी गयी छुट का सभी संपत्तिकर धारको को अधिकतम लाभ दिलवाकर सभी संपत्तिकरदाताओ से नियमानुसार देय संपत्तिकर वसूलकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली निगम हित में करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरो एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को नागरिको को शासन और नगर निगम द्वारा उपलब्ध ऑन लाईन संपत्तिकर भुगतान हेतु जनसुविधा हेतु शासन की मंशानुसार अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने कहा एवं अप्रैल माह में सभी जोनो को बकाया ना देने वाले बकायेदारो के संस्थानो में नियमानुसार वसूली हेतु सीलबंदी की कार्यवाही एवं बकाया ना देने वाले बड़े बकायेदारो के घरो में नल विच्छेदन की नियमानुसार कार्यवाही लगातार अभियान चलाकर निगम हित में जारी रखने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने समीक्षा बैठक में रायपुर नगर निगम के आवासीय व्यवसायिक औद्योगिक, सरकारी, मिश्रित, सनहाल में हुई राजस्व वसूली एवं शेष बकाया राशि बकायादारो की सूची की जानकारी लेकर उसका अवलोकन किया। आयुक्त ने लगभग 32 हजार बकायादारो से बकाया राजस्व रायपुर नगर निगम हेतु वसूलने अभियान चलाकर निगम हित में फोकस करने कहा ।
बैठक में आयुक्त श्री विश्वदीप ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर सहित अन्य अधिकारियों को केन्द्र सरकार की जनहितकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत भवन अनुज्ञा भवन निर्माण प्रारंभ करने देने के बाद समय सीमा के पूर्व मकान निर्माण पूर्ण कर लेने वाले संबंधित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 32 हजार 500 रू. का अनुदान देने की जनहितैषी योजना की अधिक से अधिक जानकारी नागरिको को देने एवं प्रोत्साहित कर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में उसका लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा उपरांत समय सीमा के पूर्व उनका मकान निर्माण होने पर वांछित तरीके से दिलवाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका