टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत उद्योग भवन सर्विस रोड और पुरैना मुख्य मार्ग को जनहित में अभियान चलाकर करवाया गया अतिक्रमणमुक्त

लगभग 5-6 ठेलों, गुमटियों को हटाया गया और लगभग 30-35 ठेलों, गुमटियों को अगले 24 घण्टे में स्वतः अपने ठेले, गुमटी हटा लेने की समझाईश दी गयी
रायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा , कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला , सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री सुशील अहीर, उपअभियंता श्री मनोज साहू, श्री राहुल थारानी सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन क्रमांक 10 नगर निवेश विभाग की टीम और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के सम्बंधित क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत उद्योग भवन सर्विस रोड और पुरैना मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत सर्विस रोड और प्रमुख मार्ग के क्षेत्र में राजधानी शहर के प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट हिदायत दी गयी कि है वे किसी भी हालत में सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सभी सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक तत्काल जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 10 अंतर्गत उद्योग भवन सर्विस रोड और पुरैना मुख्य मार्ग में लगभग 5-6 ठेलों , गुमटियों को सर्विस रोड और प्रमुख मार्ग को कब्जामुक्त करने कड़ाई से व्यवस्था सुधारने हटाने की कार्रवाई की गयी, वहीं क्षेत्र में लगभग 35 ठेलों और गुमटियों को 24 घण्टे में स्वतः अपने ठेले और गुमटी को सर्विस रोड और प्रमुख मार्ग क्षेत्र से हटा लेने की कड़ी हिदायत दी गयी, अन्यथा की स्थिति में अभियान चलाकर हटाने, जप्त करने और जुर्माना करने की कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी सम्बंधित ठेला और गुमटी दुकानदारों को व्यवस्था सुधार हेतु टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत दी गयी।
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भिन्न मुख्य मार्गो का यातायात निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।

