RADA
खानपानलाइफ स्टाइल

बिना स्टीमर के भी बनेगा बाजार जैसा स्वादिष्ट मोमोज, इस ट्रिक से बनाएंगे तो मिनटों में होगा तैयार

मोमोज एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। आज के समय में आपको हर गली मोहल्ले में मोमोज स्टॉल देखने को मिल जाएगा। मोमोज का स्वाद हर किसी को पसंद आता है इसलिए लोग इसे घर पर भी बनाना चाहते हैं। लेकिन स्टीमर न होने की वजह से लोग इसे नहीं बना पाते। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है यहां हम आपको ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना स्टीमर के भी बाजार जैसा मोमोज बना सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोमोज बनाने की सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
  • 200 ग्राम कटी हुई सब्जियां (पत्तागोभी, गाजर, प्याज)
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच तेल

मोमोज बनाने का तरीका 

स्टेप 1 – सबसे पहले मैदा गूंथ लें। मैदा गूंथने के बाद अब स्टफिंग तैयार करें। स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें।

स्टेप 2 – फिर इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। आखिर में इसमें स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 3 – अब सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 4 – स्टफिंग तैयार करने के बाद मैदे की छोटी छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेलें। छोटी-छोटी रोटी बनाकर स्टफिंग भरकर मोमोज को आकार दें। फिर इसे साइड में रख दें।

स्टेप 5 – अब एक गहरी कड़ाही या पतीले लें और उसमें 2-3 गिलास पानी डालकर गरम होने दें। एक स्टील की छेद वाली छलनी लें और उस पर थोड़ा सा तेल लगा लें। छलनी को कड़ाही के ऊपर रखें। ध्यान रहे कि पानी छलनी को न छुए।

स्टेप 6 – छलनी में मोमोज रखें और ऊपर से एक बड़े ढक्कन या थाली से ढंक दें ताकि भाप बाहर न निकले। मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं। बिना स्टीमर के मोमोज बनकर तैयार है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका