RADA
टेक्नोलॉजी

Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जानें कीमत

Redmi ने एक और सस्ता फोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी, 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। रेडमी का यह फोन A7 Pro के नाम से पेश किया गया है। चीनी ब्रांड का यह फोन खास तौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है। इसका लुक और डिजाइन Poco C85x की तरह है। इसके बैक में वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा और ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Redmi A7 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 129.99 यूरो यानी लगभग 14,100 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 149,99 यूरो यानी लगभग 16,300 रुपये में आता है। इस फोन को ब्लैक, मिस्ट, ब्लू, पॉम ग्रीन और सनसेट ऑरेंज कलर में उतारा गया है।

Redmi A7 Pro के फीचर्स

शाओमी के सब ब्रांड का यह सस्ता फोन 6.9 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो 4GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

Redmi A7 Pro में Android 16 पर बेस्ड HyperOS मिलता है। फोन में गूगल जेमिनी और सर्किल टू सर्च जैसे एडवांस एआई फीचर्स भी मिलेंगे। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

Redmi A7 Proफीचर्स
डिस्प्ले6.9 इंच, HD+
प्रोसेसरUnisoc T7250
स्टोरेज4GB, 128GB
बैटरी6000mAh, 15W
कैमरा13MP,  8MP
OSAndroid 16, HyperOS

यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G सिम कार्ड दिया गया है। इसके अलावा वाई-फाई, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका