RADA
मनोरंजन

दिलों को फिर उलझाने आ रहा है ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सीक्वल

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस साइंस-फिक्शन फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद अब इसके दूसरे पार्ट की तैयारी शुरू कर दी गई है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के क्लाइमैक्स में ही संकेत मिल गया था कि कहानी आगे बढ़ेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में जाह्नवी कपूर की एंट्री हो सकती है। फिल्म के पहले भाग में उनका कैमियो दिखाया गया था और अब उन्हें अहम भूमिका में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पिछला भाग खत्म हुआ था। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम जारी है और अगस्त तक इसके पूरा होने की उम्मीद है, जबकि 2027 की पहली तिमाही में शूटिंग शुरू करने की योजना है।

इससे पहले कृति सेनन भी फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और पूरी टीम इसे लेकर उत्साहित है। अमित जोशी और अराधना शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया समेत कई कलाकार नजर आए थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका