उत्तराखण्डदेश-विदेश

400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर वैष्णवी ब ने बढ़ाया नैनीताल का मान

नैनीताल। जनपद मुख्यालय की छात्रा वैष्णवी बिष्ट ने देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। वर्तमान में कक्षा 11 की छात्रा वैष्णवी मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल में अध्ययनरत हैं और अध्ययन के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया है। वैष्णवी की सफलता में उनके प्रशिक्षक निखिल आर्य एवं निहारिका गुसाईं, प्रधानाचार्या अनुपमा साह तथा शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को भी दिया है।

उनके पिता संजय बिष्ट व्यवसायी तथा माता अनुभा बिष्ट शिक्षिका हैं, जिन्होंने उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके दादा सुरेंद्र बिष्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रहे हैं, जिनसे प्रेरित होकर वैष्णवी ने खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षक निखिल आर्य के अनुसार वैष्णवी की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का आधार है। उनकी इस उपलब्धि से नैनीताल एवं प्रदेश में प्रसन्नता का वातावरण है तथा यह उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका