
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को नैनीताल क्लब में बड़ी संख्या में एकत्र होकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में मंडल के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम् से तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया तथा वर्ष 2027 के चुनाव के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। दायित्वधारी शांति मेहरा ने अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया, जबकि पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए गर्व करने की बात कही। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने निष्ठा एवं परिश्रम से कार्य करने का संदेश दिया। प्रो. ललित तिवारी ने इसे संगठन के प्रति समर्पण का अवसर बताया तथा महामंत्री हरीश राणा ने अनुशासन को सर्वोपरि बताया।
कार्यक्रम का संचालन मोहित साह ने किया तथा संयोजन शैलेंद्र बर्गली एवं मीरा बिष्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ. भुवन आर्य, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, आशीष बजाज, मयंक पंत, भारत मेहरा, युवराज करायत, हेमंत वेदी, लाल सिंह बिष्ट, दया बिष्ट, कलावती असवाल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, कविता गगोला, गौरव हार्पर, रितुल कुमार, कमल जोशी, प्रेम सागर, प्रदीप कुमार, संतोष साह, शैलेंद्र बिष्ट, बची चंद, ज्योति ढौंढियाल, अमिता साह, दीपिका बिनवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

