मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐसा करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। वीकेंड पर कमाई में आए उछाल ने फिल्म की रफ्तार को फिर तेज कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो 17वें दिन की 25.65 करोड़ रुपये की कमाई से ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1,013.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर भी ‘धुरंधर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 1,605.74 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

हालांकि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना लिया है, लेकिन वैश्विक कमाई के मामले में अभी भी इसे ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ और दंगल जैसी फिल्मों से आगे निकलना बाकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब इस बात पर है कि ‘धुरंधर 2’ इन बड़े रिकॉर्ड्स को कब तक तोड़ पाती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका