
IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कौन? जानें
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है। बल्लेबाज़ों में जहां Sameer Rizvi सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं गेंदबाज़ों में Ravi Bishnoi ने पर्पल कैप पर कब्ज़ा जमाया हुआ है। सीजन की शुरुआत में ही कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रेस को दिलचस्प बना दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऑरेंज कैप की रेस में रिजवी नंबर 1
Delhi Capitals के बल्लेबाज़ समीर रिजवी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने दो मैचों में 160 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने दोनों पारियां लक्ष्य का पीछा करते हुए खेलीं और टीम को जीत दिलाई।
लगातार दो मैच में मैच विनिंग पारी
रिजवी ने पहली पारी में Lucknow Super Giants के खिलाफ 47 गेंद में 70 रन बनाए और नाबाद रहे। इसके बाद Mumbai Indians के खिलाफ 51 गेंद में 90 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इन दोनों पारियों के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
क्लासेन और रोहित भी रेस में शामिल
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर Heinrich Klaasen हैं, जिन्होंने 145 रन बनाए हैं। वहीं Rohit Sharma 113 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ 78 रन की शानदार पारी खेली थी।
100 रन पार करने वाले बल्लेबाज
इस सीजन में कई बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में हैं। Devdutt Padikkal (111 रन), Cooper Connolly (108 रन) और Angkrish Raghuvanshi (103 रन) भी 100 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
पर्पल कैप की रेस में बिश्नोई टॉप पर
पर्पल कैप की रेस में रवि बिश्नोई टॉप पर हैं और उनके नाम 5 विकेट हैं। Kolkata Knight Riders के Blessing Muzarabani ने भी 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है।
ये गेंदबाज भी रेस में शामिल
पर्पल कैप की रेस में Vijaykumar Vyshak, Jacob Duffy और Anshul Kamboj भी 5-5 विकेट लेकर बराबरी पर चल रहे हैं। लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट के कारण फिलहाल बिश्नोई के पास पर्पल कैप है।

