विशेष

बीजेपी स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने किया यूसीसी और एक राष्ट्र-एक चुनाव का जिक्र, पार्टी को बताया ‘मां’

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के दो प्रमुख मुद्दे – समान नागरिक संहिता और एक राष्ट्र-एक चुनाव अभी लागू नहीं हुए हैं। उन पर सकारात्मक चर्चा जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां पार्टी को अपनी मां माना जाता हैं। उन्होंने कहा, “पार्टी का स्थापना दिवस हमारे लिए ये केवल राजनीतिक आयोजन नहीं होता। ये हम कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्र सेवा का सौभाग्य दिया।”

‘कठिन दौर में देश के भविष्य के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मेहनत’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक दौरा ऐसा था, जब भाजपा के पास किसी कोने में दूर-दूर तक सत्ता का नामों निशान नहीं था। न कोई संसाधन और न कोई सुविधा थी। उस समय भाजपा कार्यकर्ता के लिए कहा जाता था कि उसका एक पैर रेल में और दूसरा जेल में होता था। जनता के साथ जुड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एक शहर से दूसरे शहर भागता रहता था, दौड़ता रहता था और जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए जेल जाने में भी संकोच नहीं करता था। उस कठिन समय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के पास सबसे बड़ी चीज- आने वाले भविष्य पर भरोसा थी।”

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका