देश-विदेश

अमित शाह का बड़ा ऐलान: पश्चिम बंगाल में BJP आई तो देश से बाहर होंगे सभी घुसपैठिये

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ निश्चित है और इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आते ही सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी में अवैध प्रवासियों को शरण दी, जिससे उन्होंने श्रीभूमि, सिलचर और कछार जिलों में अपना ”दबदबा” बना लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध इसलिए करती है क्योंकि उसे पता है कि यह कानून सुनिश्चित करेगा कि राज्य में कोई घुसपैठिया न रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PunjabKesari

शाह ने कहा, ”पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ तय है। जैसे ही भाजपा राज्य में सत्ता में आएगी, असम, त्रिपुरा और बंगाल से सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा असम में ‘जाति’, ‘माटी’ (भूमि) और ‘भेटी’ (आधार) की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने दावा किया कि भाजपा ने करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि कर दिया, लेकिन ”जिनकी जड़ें इटली में हैं, वे नाम परिवर्तन के महत्व को कैसे समझेंगे?” यह टिप्पणी उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संदर्भ में की। शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असमिया और बांग्ला दोनों को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया।”

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका