खेल

डेविड वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे, अगले महीने कोर्ट में पेशी; PSL के लिए लौटेंगे पाकिस्तान

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में फंस गए हैं। सिडनी के मारूब्रा इलाके में पुलिस की रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग के दौरान उन्हें शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां जांच में उनका अल्कोहल लेवल तय सीमा से अधिक पाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, वॉर्नर टेस्टिंग प्वाइंट से पहले ही अपनी कार रोक चुके थे, लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी जांच की। मारूब्रा पुलिस स्टेशन में किए गए टेस्ट में उनका अल्कोहल लेवल 0.104 रिकॉर्ड हुआ, जिसके बाद उनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज कर लिया गया। अब उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना होगा।

वॉर्नर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के बीच मिले ब्रेक के दौरान वे ऑस्ट्रेलिया गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 9 अप्रैल को पेशावर जालमी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान लौट सकते हैं।

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी-20 मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 15 हजार से अधिक रन दर्ज हैं।

संन्यास के बाद भी वॉर्नर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। अब यह देखना होगा कि इस मामले का उनके क्रिकेट करियर पर क्या असर पड़ता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका