खेल

KKR Vs LSG, IPL 2026 : आज कोलकाता-लखनऊ में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

KKR Vs LSG,IPL 2026 : आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. केकेआर अपनी पहली जीत की तलाश में है. वहीं लखनऊ पिछला मैच जीतकर आई है. वहीं केकेआर तीन मैच में दो मुकाबले हारी है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हेड टू हेड रिकॉर्ड

KKR और LSG के बीच आईपीएल में अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं. लखनऊ की टीम ने चार मैचों में बाजी मारी है. वहीं केकेआर को सिर्फ दो जीत ही मिली हैं. ईडन गार्डन्स के मैदान पर दोनों टीमें अब तक तीन बार भिड़ी हैं. इस दौरान लखनऊ ने दो मैच जीते हैं. यहां भी लखनऊ 2-1 से आगे है.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. नई गेंद से यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है, लेकिन पुरानी गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि यहां रन चेज ज्यादा देखे जाते हैं.

जानें मैच प्रिडिक्शन 

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है. मुकाबला 55-45 का है. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा.

इम्पैक्ट प्लेयर- अनुकूल रॉय

इम्पैक्ट प्लेयर- वैभव अरोड़ा

LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर- दिगवेश राठी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका