छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में सीलबंदी कार्रवाई के दौरान 2 बड़े बकायादारों ने 421834 रू. की बकाया राशि का कर दिया तत्काल भुगतान

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायदारों पर कार्यवाही करते हुए सीलबंदी की कार्रवाई की गयी .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर ही सम्बंधित 2 बड़े बकायादारों द्वारा 421834 रू. के बकाये की राशि का तत्काल भुगतान कर दिया गया.
2 बड़े बकायादारों द्वारा l421834 रू बकाया राशि का तत्काल भुगतान सीलबंदी की कार्रवाई के दौरान स्थल पर कर दिया गया.
बकायादार क्रमशः भनपुरी के विकास अग्रवाल द्वारा स्थल मे 146000 रू. का चेक प्रदत्त कर बकाया राशि का एवं एक अन्य बकायादार भनपुरी के विपिन अग्रवाल द्वारा 275834 रू. का चेक स्थल में प्रदत्त कर बकाया राशि का तत्काल भुगतान कर दिया गया.
आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान नगर पालिक निगम जोन 1 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन मे कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया की स्थल पर उपस्थिति रही.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका