
स्वच्छता सर्वेक्षण में लापरवाही पर निगम का कड़ा प्रहार: जोन 1 कमिश्नर ने सफाई ठेकेदारों पर लगाया 20 हजार का जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमराज देवांगन की उपस्थिति में जोन 1 के अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 और वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 की सफाई व्यवस्था का स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में औचक निरीक्षण किया. जोन 1 जोन कमिश्नर को दोनों वार्डों में गन्दगी मिली और निर्धारित संख्या से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर मिले. जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के सफाई ठेकेदार मेसर्स वी वी इंफ़्रा प्रोपराइटर श्री अशोक उइके को नोटिस जारी कर वार्ड में निर्धारित संख्या से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर मिलने पर 15000 रूपये जुर्माना किया है एवं वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के सफाई ठेकेदार श्री शशांक मिश्रा पर वार्ड में निर्धारित संख्या से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर मिलने पर 5000 रूपये जुर्माना नोटिस देकर किया है और तत्काल सफाई व्यवस्था वार्ड में सुधारने, अन्यथा की स्थिति में दोनों वार्डों का सफाई ठेका नियमानुसार निरस्त करने की कड़ी कार्रवाई करने की स्पष्ट चेतावनी नोटिस में दोनों अनुबंधित सफाई ठेकेदारों को जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर ने जोन अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 की वार्ड सफाई सुपरवाइजर श्रीमती दुलेश्वरी को स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी में लापरवाही बरते जाने और वार्ड की सफाई व्यवस्था लचर होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर अगले 24 घण्टे में लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैँ. वहीं वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के वार्ड सफाई सुपरवाइजर निराकार सेंन्द्रे को वार्ड में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में लापरवाही बरते जाने और वार्ड की सफाई व्यवस्था लचर होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर अगले 24 घण्टे में लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैँ.

