
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी का निगम जोन 1 के वार्ड 18 का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने पार्षद श्री सोहन साहू, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी का नगर निगम जोन 1 अंतर्गत बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के क्षेत्र में रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने वार्ड 18 पार्षद श्री सोहन साहू, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वार्ड में सफाई की स्थल समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जोन 1 जोन अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान जोन 1 के वार्ड 18 क्षेत्र की वर्तमान सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और लगातार इसी प्रकार मॉनिटरिंग कर सतत अच्छी सफाई व्यवस्था कायम रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए. साथ ही स्वच्छता को लेकर जनजागरण करते हुए रायपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने लगातार प्रयास और मेहनत जनसहभागिता से करने के निर्देश दिये.


