देश-विदेश

केरल में भीषण सड़क हादसा: बस और लॉरी की टक्कर में मची चीख-पुकार, पुलिसकर्मियों समेत 32 लोग घायल

केरल के कोझिकोड जिले के कोयिलांडि में शुक्रवार देर रात को एक बस और कंटेनर लॉरी की टक्कर में पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बस में मालाबार विशेष पुलिस (MSP) के जवान सवार थे, जो चुनाव ड्यूटी पूरी कर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने शिविर लौट रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोयिलांडि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब बस की कंटेनर लॉरी से टक्कर हो गई। घटना में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायलों में 27 पुलिसकर्मी और पांच अन्य लोग शामिल हैं, जो बस और कंटेनर लॉरी में सवार कर्मचारी थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका