स्वच्छता सर्वेक्षण में लापरवाही पर निगम का कड़ा प्रहार: वार्ड 3 के सफाई ठेकेदार पर लगा 20,000 रुपये का जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमराज देवांगन की उपस्थिति में जोन 1 के अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की प्रशासनिक तैयारी के सम्बन्ध में औचक निरीक्षण किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर को संत कबीर दास वार्ड क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान वार्ड में गन्दगी मिली और निर्धारित संख्या से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर मिले.
इस पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से संत कबीर दास वार्ड क्षेत्र के अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स वी आदित्य इंटरप्राइजेस के संचालक को नोटिस जारी कर वार्ड क्रमांक 3 के क्षेत्र में निर्धारित संख्या से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिलने और इससे वार्ड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर 20000 रूपये का जुर्माना किया है और तत्काल सफाई व्यवस्था वार्ड में सुधारने, अन्यथा की स्थिति में संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 क्षेत्र का सफाई ठेका नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत निरस्त करने की कड़ी कार्रवाई करने की स्पष्ट चेतावनी नोटिस मेंसम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटरप्राइजेस को नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी है.

