छत्तीसगढ़

नगर निगम रायपुर ने जोन 4 क्षेत्र में रविनगर उद्यान, जोन 7 क्षेत्र में हाण्डी तालाब की सफाई विशेष अभियान चलाकर करवाई, दिया स्वच्छ सरोवर और स्वच्छ उद्यान का जन – जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश

नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने हाण्डी तालाब में श्रमदान से सफाई की, स्वच्छता में ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर, बंच ऑफ फूल्स, ब्रम्हविद स्कूल के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों , आमजनों, पर्यावरण प्रेमियों, स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तालाब में कचरा, पॉलीथिन ना फेंके और स्वच्छ रखने बनें भागीदार:- जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा की नागरिकों से विनम्र अपील

रायपुर –आज रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोन 4 क्षेत्र में रविनगर उद्यान और जोन 7 क्षेत्र में तात्यापारा वार्ड अंतर्गत हाण्डी तालाब की सफाई विशेष अभियान जन – जन को स्वच्छ सरोवर और स्वच्छ उद्यान का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति और नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शाखा नोडल अधिकारी प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु और बंच ऑफ फूल्स के श्री सतीश भुवालका, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के श्री अभिताभ दुबे, श्री टुटेजा, श्री विजय हिंशीकर, बंच ऑफ फूल्स सहित ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों, ब्रम्हविद स्कूल के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दिया.
नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष और तात्यापारा वार्ड पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने हाण्डी तालाब की सफाई में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए तालाब की सफाई के अभियान में सक्रियता से भाग लिया और सभी नागरिकों से तालाब में कचरा, गन्दगी, पॉलीथिन, हवन, पूजन वेस्टेज सामग्रियों आदि को नहीं फेंककर उसमें गन्दगी ना फैलाने और तालाब को स्वच्छ बनाये रखने के पर्यावरण हितेषी कार्य में सक्रिय भागीदार बनने की विनम्र अपील की.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका