बच्चों की पेंसिल के छिलकों को इकठ्ठा करके बनाएं क्रॉफ्ट की ये सुंदर चीजें, घर सजावट में आएंगी काम

Pencil Waste DIY Craft: हम कई बार कुछ चीजों को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाई जाए तो आप कुछ शानदार चीजें बना सकते हैं। हर घर में बच्चे लिखने के लिए पेसिंल का इस्तेमाल करते हैं। पेंसिल के छिलकों को इकठ्ठा करके आप उनसे क्रॉफ्ट की कुछ ऐसी चीजों बना सकते हैं, जिन्हें बच्चों के स्कूल प्रोजक्ट से लेकर घर में सजाने तक में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कुछ दिनों बाद स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो जाएंगी। ऐसे में आप अभी से पेंसिल के छिलकों को रखना शुरू कर दें। बच्चों से भी आप खाली टाइम में कुछ क्रॉफ्ट की चीजें बना सकते हैं। इससे उन्हें इको-फ्रेंडली DIY क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा साथ ही खाली टाइम का सही यूज भी होगा।पेंसिल के छिलकों से आप इस तरह के बेहतरीन DIY क्राफ्ट बना सकती हैं। इसें लकड़ी से फ्लोवर पॉट बनाएं। उसमें पेंसिल के छिलकों से बने फूल बनाएं। उन्हें सितारों से सजाएं। साथ ही आप रंगीन कागज पर भी फ्लोवर बना सकती हैं। इन्हें मोतियों से सजाएं।
पेंसिल के छिलकों से आप इस तरह के कॉफ्ट तैयार कर सकते हैं। झोपड़ी से लेकर पेड़ बनाएं। रंगीन छिलके हैं तो उससे रंगीन पत्तों को बना सकती हैं।

पेंसिल के छिलकों से आप इस तरह गुड़ियां या लड़की बना सकती हैं। बेटी के कमरे में सजाने के लिए आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

रंगीन पेंसिल के छिलकों से आप मछली भी बना सकती हैं। कागज पर मछली बनाएं। उसे रंगों से सजाएं। उसके पंखों को आप पेंसिल के छिलकों से सजाएं।

इस तरह के शानदार फूलों वाले क्रॉफ्ट भी आप पेंसिल के छिलकों से बना सकते हैं। ऑफिस डेस्क पर ऱखने के लिए यह शानदार आइडिया है।

