छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा ने वानगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा ने वार्ड कमांक 7 एवं 9 की स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षणर्ड कमांक 7 एवं 9 की स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

निर्धारित संख्या से कम ठेका सफाई कामगार ड्यूटी पर आने और गंदगी व कचरे के ढेर मिलने पर कुल 15000 रू. अर्थदण्ड संबंधित सफाई ठेकेदारो पर चेतावनी देकर किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वार्ड 7 के सफाई ठेकेदार को वार्ड में कार्यरत 19 ठेका सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ एवं ईएसआईसी को नहीं पटाने के कारण जोन कमिश्नर ने दिया नोटिस

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर आज नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा ने कार्यपालन अभियंता  शरद ध्रुव, उपअभियंता श्रीमती अंकिता जनार्दन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  उमेश नामदेव,  बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक  भोला तिवारी की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी के निरीक्षण हेतु सिटी प्रोफाइल स्थलो में स्वच्छता का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। इस दौरान जोन 9 अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के क्षेत्र में अनेक स्थानो पर मुख्य मार्गो में गंदगी और कचरे के ढेर पाये जाने पर जोन कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर संबंधित वार्ड कमांक 7 के अनुबंधित सफाई ठेकेदार एसएस इन्फ्राटेक साल्युशन्स को नोटिस देकर 10000 रू. का अर्थदण्ड किया एवं 2 दिन में लिखित प्रतिवेदन जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत तैयारी के निरीक्षण हेतु सिटी प्रोफाईल स्थलो का जोन 9 अंतर्गत महात्मा गांधी वार्ड कमांक 8 में सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन अधिकारियों सहित किया। वार्ड 8 में विभिन्न सिटी प्रोफाईल स्थलो पर गंदगी व कचरे के ढेर पाये गये इस पर संबंधित वार्ड 8 के सफाई ठेकेदार  दीपक जोशी को नोटिस देकर 5000 रू. का अर्थदण्ड करते हुए 2 दिन के भीतर लिखित प्रतिवेदन जवाब देने के निर्देश जोन कमिश्नर ने दिये है।
जोन 9 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा ने जोन 9 अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड कमांक 7 अंतर्गत अनुबंधित सफाई ठेकेदार एसएस इन्फ्राटेक साल्युशन्स को कुशाभाउ ठाकरे वार्ड कमांक 7 में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को माह नवंबर 2025 के देयक बिल में उपस्थिति पत्रक अनुसार 19 सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ व ईएसआईसी नहीं पटाये जाने के कारण माह नवंबर 2025 का देयक बिल भुगतान हेतु सभी सफाई कर्मचारियों का आडिट आपत्ति के निराकरण हेतु बैंक स्टेटमेंट के साथ प्रस्तुत किया जाना है। इस हेतु पूर्व में किये गये ऑडिट आपत्ति का निराकरण कर आगामी माह का देयक बिल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के निर्देश अनुबंधित सफाई ठेकेदार को जोन कमिश्नर द्वारा नोटिस में दिये गये है। नोटिस में कहा गया है देयक बिल भुगतान में विलंब होने के लिए अनुबंधित सफाई ठेकेदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका