छत्तीसगढ़

विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, उद्यानो, तालाबो के किनारो आदि में स्वच्छता जागरूकता लाने वॉल राईटिंग एवं स्वच्छता अभियंता लगातार जारी

जोन 1 द्वारा खमतराई वीर शिवाजी उद्यान में बेस्ट ऑफ वेस्ट के अंतर्गत सुन्दर कलाकृतियां लगवाई गयीं, अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर एवं आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा के माध्यम से सभी 10 जोनो के वार्डो में राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के पूर्व सर्वेक्षण की पुख्ता प्रशासनिक तैयारियां तेज गति से निरंतर प्रगति पर है। विभिन्न सार्वजनिक स्थानो, उद्यानो, तालाबो के किनारो अन्य महत्वपूर्ण स्थानो में जनजागरूकता हेतु स्वच्छता वॉल राईटिंग सहित वार्डों एवं जोनो में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने लगातार कार्य प्रगति पर है। जोन कमिश्नरों द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित वार्डो की सफाई व्यवस्था का वार्ड पार्षदो सहित लगातार निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करते हुए सफाई अभियान पूर्वक करवायी जा रही है एवं नागरिको को स्वच्छता को लेकर जागरूक बनाने कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल पर अभियान तेजी से वार्डों में जारी है। नागरिको से 4 डिब्बो की व्यवस्था कर पृथक पृथक सूखा, गीला, घरेलू खतरनाक एवं सेनेटरी कचरा पृथक-पृथक डिब्बे में रखकर रायपुर शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य 1 अप्रैल 2026 से भारत सरकार द्वारा प्रभावशील ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अनुरूप करने जागरूक बनाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड कमांक 16 क्षेत्र में खमतराई पानी टंकी जोन कार्यालय के समीप वीर शिवाजी उद्यान परिसर में बेस्ट ऑफ वेस्ट के अंतर्गत कबाड से जुगाड की गई वस्तुओ की सुन्दर विविध कलाकृतियां बनवाकर नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने लगवायी है। इन कलाकृतियों का आज नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय ने खमतराई के वीर शिवाजी उद्यान पहुंचकर जोन 1 जोन कमिश्नर  अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता  द्रोणी कुमार पैकरा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं जोन अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारी करने बेस्ट ऑफ वेस्ट अंतर्गत निर्मित कबाड से जुगाड की वस्तुओ की कलाकृतियों को लेकर आमजनो को सफाई के प्रति जागरूक बनाने एवं सभी वार्डो की सफाई व्यवस्था लगातार मॉनिटरिंग कर जनअपेक्षित रूप से सुधारने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका