लाइफ स्टाइल

घर में कैसे उगाएं एलोवेरा का पौधा? जान लें क्या है मिट्टी, पानी और खाद देने का सही तरीका?

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो स्किन केयर से लेकर हेयर केयर में अमृत समान है। इसका जूस शरीर को अच्छी तरह से डिटॉक्स भी करता है। यानी एलोवेरा को गुणों की खान कहा जाए तो कम नहीं होगा। इसके गुणों की वजह से ही लोग इसे अपने घर में ज़रूर लगाते हैं।चलिए हम आपको बताते हैं एलोवेरा उगाने का सही तरीका क्या है?एलोवेरा उगाने का सही तरीकाखाद: एलोवेरा को कम खाद की जरूरत होती है। साल में दो बार (वसंत और गर्मियों में) खाद दे सकते हैं। वर्मीकम्पोस्ट (या अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद सबसे अच्छी होती है। एलोवेरा के लिए 50% सामान्य मिट्टी, 40% रेत/बालू, और 10% कंपोस्ट (खाद) मिलाकर मिट्टी तैयार करें। ज्यादा खाद पौधे को नुकसान पहुँचा सकती है, इसलिए कम खाद का प्रयोग करें।चौड़े गमले का करें चुनाव: एलोवेरा उगाने के लिए 8-12 इंच का चौड़ा गमला सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इसकी जड़ें गहरी नहीं बल्कि क्षैतिज  फैलती हैं। गमले में जल निकासी के लिए 2-3 छेद होना ज़रूरी है ताकि पानी न रुके। इसके लिए रेतीली मिट्टी और भरपूर धूप का उपयोग करें।पौधा लगाना: पौधे को 2-3 इंच गहरी मिट्टी में लगाएं, जड़ के पास की मिट्टी को हल्की दबाव के साथ जमाएं, लेकिन इस बता का ध्यान रखें कि पत्तियां मिट्टी को न छुएं, वरना वे सड़ सकती हैं। इसे लगाने के बाद पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए।धूप: एलोवेरा के पौधे को धूप की सख्त ज़रूरत होती है इसलिए इसके पौधे को ऐसी जगह रखें जहाँ 3-4 घंटे की हल्की धूप मिले। बहुत तेज धूप में रखने से बचें क्योंकि इससे पत्ते पीले हो सकते हैं। खराब या सूखी पत्तियों को समय-समय पर काटते रहें।पानी: एलोवेरा को पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह से सूख जाए। महीने में 2-3 बार पानी देना काफी है। सर्दियों में पानी बहुत कम कर दें। अगर पत्तियां पीली पड़कर गिर रही हैं, तो यह ज्यादा पानी देने का संकेत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका