
मध्यप्रदेश
उज्जैन में बाबा महाकाल को लगाया हापुस आम और केसर का भोग
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को अक्षय तृतीया पर महाराष्ट्र के पुणे से आए कोलते परिवार ने बाबा महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग अर्पित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉ. सागर कोलते और उनके परिवार ने बाबा महाकाल के चरणों में 1250 किग्रा हापुस आम और 1250 ग्राम शुद्ध केसर अर्पित की। इन आमों को शुभ मुहूर्त में स्वर्ण वर्क और शुद्ध केसर से सजाकर चांदी की थालियों के साथ भगवान को चढ़ाया गया। कोलते परिवार द्वारा कालभैरव मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, नवग्रह मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, गढक़ालिका मंदिर और विक्रांत भैरव मंदिर में प्रत्येक स्थान पर 125 किग्रा आम और 12 ग्राम केसर चढ़ाई। मुरलीमनोहर जोशी ने यह जानकारी दी।

