
छत्तीसगढ़
जनगणना प्रशिक्षण में महिला पालीटेक्निक कॉलेज और डिग्री गर्ल्स कॉलेज में अनुपस्थित रहे 19 प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को नगर निगम जोन 4 जनगणना चार्ज अधिकारी ने नोटिस जारी की
रायपुर – आज जनगणना प्रशिक्षण केन्द्र महिला पालीलटेक्निक कॉलेज और डिग्री गर्ल्स कॉलेज केन्द्र में 19 प्रगणक और पर्यवेक्षकप्रशिक्षण के आवश्यक कार्य में अनुपस्थित रहे. नगर निगम रायपुर जोन 4 जोन कमिश्नर और जोन 4 जनगणना चार्ज अधिकारी डॉ दिव्या चंद्रवंशी ने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे सम्बंधित 19 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण माँगा है और प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

