उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ

उत्तराखंड। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे तय लग्नानुसार विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर को इस बार करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु इस अवसर के साक्षी बने। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूजा में शामिल हुए। बाबा केदार की डोली मंगलवार देरशाम गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंची।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसी के साथ केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से चली डोली 17 किलोमीटर पैदल यात्रा तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, छोटे-बड़े लिनचोली और बेस कैंप होते हुए अपने धाम पहुंची। मंदिर परिसर में पहुंचते ही हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भंडार गृह में प्रवेश किया। भंडार गृह में डोली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका