
कम खर्च में पुराने LCD को बना सकते हैं 4K Smart TV, खरीदना होगा ये खास डिवाइस
आप अपने पुराने LCD या LED को Smart TV में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट टीवी पर आप अपने पसंदीदा वेब सीरीज, मूवीज और स्पोर्ट्स के इवेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पुराने टीवी में एक छोटा सा डिवाइस लगाना होगा। यह डिवाइस आपके साधारण टीवी को 4K Smart TV में कन्वर्ट कर सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart या Amazon से आप इस डिवाइस को खरीद सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुराना टीवी कैसे बनाएं Smart?
अपने पुराने टीवी को स्मार्ट बनाने लिए उसमें HDMI इनपुट का होना जरूरी है। आम तौर पर LCD या LED टीवी में आपको यह ऑप्शन मिल जाता है। टीवी को स्मार्ट बनाने के लिए इसमें आपको टीवी स्टिक (TV Stick) लगाना होगा। इसे आप टीवी में दिए गए HDMI पोर्ट से कनेक्ट कर सकते हैं। टीवी स्टिक के कनेक्ट होते ही आपका पुराना टीवी स्मार्ट हो जाएगा। आप इसमें YouTube, Amazon Prime Video, Netflix, JioHotstar जैसे हजारों ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं और अपने पसंदीदा कंटेंट देख पाएंगे।
कितने में आता है TV Stick?
आम तौर पर टीवी स्टिक की कीमत 3,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये के बीच होती है। Xiaomi का MI Android TV स्टिक आपको 4,899 रुपये में मिल जाएगा। इस स्मार्ट टीवी स्टिक की सबसे खास बात यह है कि इसे आप प्लग-एंड-प्ले डिवाइस की तरह यूज कर सकते हैं। टीवी के HDMI से टीवी स्टिक को कनेक्ट करने पर आपको टीवी में Android का इंटरफेस दिखाई देगा। सेटअप पूरा होने के बाद आप अपने पसंदीदा, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स इवेंट्स देख पाएंगे।
इस स्मार्ट टीवी स्टिक को आप घर के ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। टीवी स्टिक कनेक्ट होने के बाद आप दिए गए रिमोट से ऐप्स को स्क्रॉल करके अपनी पसंदीदा शोज को देख पाएंगे। Mi Android TV के अलावा भी आपको इस प्राइस रेंज में अन्य ब्रांड के 4K टीवी स्टिक भी खरीद सकते हैं।

