छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने जल बोर्ड व जलविभाग अधिकारियों की बैठक लेकर रायपुर शहर में गर्मी में सुचारू पेयजल प्रदाय करने दिये सख्त निर्देश

नागरिको को गर्मी में पेयजल उपलब्ध करवाने तालाबो एवं जलस्त्रोतो के पास अधिक से अधिक हाईडेन लगवाने एवं 2 दिन में पेयजल आपूर्ति सुगम बनाने के महापौर के कडे निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जलप्रदाय में लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर में महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जल विभाग एवं जलबोर्ड के अधिकारियों की आवश्यक बैठक शहर में गर्मी में जलप्रदाय प्रबंध की समीक्षा हेतु ली एवं अधिकारियों को नागरिको को सुगम पेयजल आपूर्ति हेतु कडे निर्देश दिये।
महापौर मीनल चौबे ने साफ कहा कि राजधानी शहर में नागरिको को गर्मी में पेयजल प्रदाय व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी एवं लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
महापौर ने अधिकारियों को शहर में तालाबो एवं जलस्त्रोतो के समीप हाईडेन बनाकर व्यवस्था शीघ्र देने निर्देश दिये ताकि हाईडेन से नागरिको को वार्डो में गर्मी में जलआपूर्ति व्यवस्था सुगम बनायी जा सके।
महापौर मीनल चौबे ने नागरिको से पेयजल का पूर्ण सदूपयोग करने एवं उसका अपव्यय ना करने की अपील की। महापौर ने अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड में उतरकर वार्डो में टंकी के क्षेत्रों में जल समस्या की जानकारी लेकर स्पाट देखकर उसका त्वरित निदान कर नागरिको को सुगम जलआपूर्ति व्यवस्थित रूप से प्रशासनिक तौर पर करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने गर्मी में पेयजल संबंधी जनशिकायतो का निराकरण प्राथमिकता से त्वरित तरीके से संबंधित जोनो के जलविभाग की टीम के साथ मिलकर करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जलबोर्ड एवं जलविभाग अधिकारियों को दिये।
महापौर मीनल चौबे द्वारा ली गई आवश्यक समीक्षा बैठक में मुख्यअभियंता  संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता जल  नरसिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर  नीतिश झा, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू की उपस्थिति रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका