बलौदाबाजार। एम्बुलेंस की आड़ में हो रहे गांजा तस्करी के एक गिरोह का बलौदाबाजार के भाटापारा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. साथ ही गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ढाई करोड़ रुपये के 750 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. इस मामले का खुलासा रविवार को एसपी सदानंद कुमार ने किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर तस्करी कर रहे हैं. ऐसे ही एम्बुलेंस में गांजा तस्करी की सूचना मिली, जिस पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी कर एम्बुलेंस को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर एम्बुलेंसे में 750 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है.
