अपराध

CG : सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नगदी पार, CCTV में संदिग्ध कैद

बिलासपुर। चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। नेहरू नगर स्थित एक रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड बैंककर्मी का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान मकान खाली पाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब लगी जब परिवार वापस लौटा और घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कीमती जेवर व नकदी गायब थे। वहीं, आसपास लगे CCTV कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका